Saraswati Mata Ki Aarti (सरस्वती माता की आरती )

श्री सरस्वती माता की आरती – ज्ञान की देवी की महिमा
📚
🎵
🪷

सरस्वती माता की आरती

ज्ञान की देवी की महिमा

🦢 🙏 🦢
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
🎵 ॐ जय सरस्वती माता… 🎵
🌸 🦢 🌸
चंद्रवदनि पद्मासिनी, ध्रुति मंगलकारी।
सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥
🎵 जय सरस्वती माता… 🎵
🌺 🪷 🌺
बाएं कर में वीणा, दाएं कर में माला।
शीश मुकुट मणी सोहें, गल मोतियन माला ॥
🎵 जय सरस्वती माता… 🎵
🌼 🎵 🌼
देवी शरण जो आएं, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥
🎵 जय सरस्वती माता… 🎵
🌻 📚 🌻
विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो ॥
🎵 जय सरस्वती माता… 🎵
🌸 ✨ 🌸
धूप, दीप, फल, मेवा मां स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥
🎵 जय सरस्वती माता… 🎵
🌺 🦢 🌺
मां सरस्वती की आरती जो कोई जन गावें।
हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ती पावें ॥
🎵 जय सरस्वती माता… 🎵
🦢 ॥ इति श्री सरस्वती आरती संपूर्णम् ॥ 🦢

🙏 माँ सरस्वती की जय 🙏
विद्या ज्ञान प्रदायिनी माता की जय
वीणा वादिनी हंस वाहिनी की जय

Chalisa Sangrah (चालीसा संग्रह)

Aarti Sangrah (आरती संग्रह)

Vrat Katha Sangrah (व्रत कथा संग्रह)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *